विश्व चैंपियन सचिन खिलाड़ी को शॉटपुट में रजत

विश्व चैंपियन सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने बुधवार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड 16.32 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और मई में जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले 16.30 मीटर के अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को बेहतर किया। सचिन खिलाड़ी का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास हालांकि उन्हें पहला स्थान दिलाने के लिए काफी नहीं था और कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर के प्रयास से टोक्यो पैरालंपिक में जीता स्वर्ण बरकरार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *