– विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला करनाल के निसिंग नगर पालिका क्षेत्र में पहुंची

करनाल, 12 जनवरी – विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को जिला करनाल के निसिंग नगर पालिका क्षेत्र में पहुंची। इस अवसर पर हरियाणा के विधायक श्री धर्मपाल गोंदर ने बतौर मुख्य अतिथि लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अंतिम और गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने   गरीब और पिछड़े लाभार्थियों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज़ किया है। इस यात्रा का ध्येय अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गरीब और वंचित लोगों तक पहुंच रही है। हम सबको मिलकर 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करना है। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी सुना।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ दिलाई और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसी व्यवस्था लागू हुई है, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। ऑनलाइन व्यवस्था से उन्हें घर बैठे ही सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने सराहनीय पहल की है। केंद्र व प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई व्यक्ति भूखा ना रहे और सभी गरीबों को पक्का मकान मिले। उन्होंने कहा कि आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *