जनवरी 25 (म्हारा हरियाणा डेस्क):
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है जबकि एक पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) संजय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। हरियाणा पुलिस अकादमी के डीएसपी प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए गेलंट्री मेडल से नवाजा जाएगा।










Leave a Reply