लोहारू किसान रैली में महिला शक्ति की होगी जबरदस्त भागीदारी: सुनीता दांगी

– रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी करेंगे संबोधित

– रैली को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा ने झोंकी ताकत: सुनीता दांगी

– महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर दे रही हैं निमंत्रण

चंडीगढ़, 23 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि 24 दिसंबर को लोहारू हलके के सिघानी गांव में किसान दिवस पर होने वाले किसान सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसके लिए महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर न्यौता दे रही हैं। श्रीमती दांगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी शामिल होंगे।
महिला मोर्च की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि रविवार  24 दिसंबर को रैली में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं शामिल हो इसके लिए उन्होंने पहले से ही टीमों का गठन कर दिया था। महिला मोर्चा की टीमों ने घर-घर जाकर महिलाओं को रैली में आने का न्यौता दे रही हैं। श्रीमती दांगी ने कहा कि वह स्वयं भी गांव-गांव जाकर महिलाओं का आमंत्रित कर रही हैं। रविवार को होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए महिला मोर्चा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है।
सुनीता दांगी ने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाएं बनाई। मोदी जी ने तीन तलाक खत्म कर इस कुप्रथा से नारी को मुक्त करने का काम किया है। श्रीमती दांगी ने कहा कि राजनीति में संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को नेतृत्व करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा उनकी टीम महिलाओं को केंद्र की मोदी और राज्य की मनोहर सरकार की उपलब्धियों को भी घर-घर जाकर बता रही हैं।
नॉर्थ ईस्ट की इंचार्ज एवं कार्यालय सचिव कीर्ति सिंह ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति महाशक्ति है यहां की महिलाएं बीजेपी को और मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का बड़ा सम्मान है और महिलाएं सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर हैं।
कीर्ति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई स्कीमें बनाई। उन्होंने एक महिला को वित्त मंत्री बनाया जो न सिर्फ हर परिवार के लिए बल्कि देश के लिए एक बड़ा संदेश है। जनधन खाता योजना के तहत देश की करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट खोलकर उन्हें सशक्त किया। उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन दिए गए। स्वच्छ भारत के तहत टॉयलेट का निर्माण किया गया।
कीर्ति सिंह ने कहा कि मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्य मोदी और मनोहर सरकार की महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम और योजनाएं लेकर जनता के बीच जाकर जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया। मनोहर सरकार की खेल नीति के कारण हमारी बेटियां देश ही नहीं विदेशों में भारत का नाम उंचा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *