श्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी सरकार का मतलब आधारभूत ढांचा यानि गलियां, सड़कें, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल इत्यादि बनवाना ही नहीं होता, बल्कि समाज निर्माण का कार्य भी सरकार का एक दायित्व होता है। लेकिन पहले की सरकारों ने ऐसा कभी नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने अपनी कार्यपद्धति से व्यवस्था परिवर्तन कर समाज को जागृत करने की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री के पदचिह्नों पर चलते हुए हरियाणा में भी राज्य सरकार ने पिछले साढ़े 9 सालों में समाज में थ्री-सी यानि क्राइम, करप्शन और कास्ट बेस्ड राजनीति को खत्म कर समाज में शुद्धता लाने का प्रयास किया है।
प्रधानमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन कर समाज को जागृत करने की दिशा में किया काम










Leave a Reply