28 नवंबर से 15 दिसंबर,2024 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

चण्डीगढ़, 14 नवंबर (म्हारा हरियाणा डेस्क):  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत 5 से 11 दिसंबर,2024 तक मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के तहत 18 दिन विभिन्न गतिविधियों के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनमें गीता यज्ञ, गीता पाठ, श्रीमद्भागवत कथा, अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, महाआरती, भजन संध्या, संत सम्मेलन, अखिल भारतीय देव संस्थानम सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ, पुरुषोत्तमपुरा बाग के नजदीक पैवेलियन, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, हरियाणा कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, दीपोत्सव, गीता रन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *