अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी ने अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करने के साथ ही क्षेत्र में सक्रियता शुरु कर दी है। इसके लिए मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शहर के एक रिजॉर्ट में पहुंचे थे। यहां पर आगामी रैली के लिए निमंत्रण दिया। संगठन में नए पदाधिकारियों की पीठ भी थपथपाई गई। इस बैठक में पदाधिकारियों को सक्रियता से शहर गांव और हर मोहल्ले तक लोगों से जुड़ने का मंत्र दिया गया। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों को कहा गया कि वह संगठन में सक्रिय लोगों को आगे बढ़ाएं वहीं जो सक्रिय नहीं हैं उन्हें समझाने का प्रयास करें। क्योंकि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव पर पूरा ध्यान है।
इस दौरान अंबाला से आप के जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह लौट को पार्टी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बैठक में पहुंचे पार्टी के नेतृत्व ने हौसला अफजाई की। करणवीर लौट ने कहा कि हरियाणा में लगातार आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। प्रति दिन नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। वे पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और आम आदमी पार्टी अंबाला की सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश की जनता हरियाणा में बदलाव के लिए तैयार है। आगामी चुनावों में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।










Leave a Reply