बैठक में सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मनदीप सिंह बराड़ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की अब तक 4802 ग्राम पंचायतों/वार्डों में यात्रा पहुंच चुकी है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। कुल मिलाकर अब तक सभी कार्यक्रमों में लगभग 35 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी कर चुके हैं।
अब तक यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 6,42,166 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही, 4,39,922 की टीबी की जांच की गई। यात्रा के दौरान 7,35,723 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए हैं और सुरक्षा बीमा योजना में 52,634 तथा जीवन ज्योति बीमा योजना में 31,427 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ है। निरोगी हरियाणा के तहत 3,66,399 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। आयुष्मान-चिरायु योजना के तहत 1,10,693 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, मेरा भारत स्वयंसेवक पंजीकरण के तहत 1,21,286 लोगों ने अपना नामांकन करवाया है।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मनदीप सिंह बराड़, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशसन) श्री गौरव गुप्ता, संयुक्त निदेशक (प्रेस) श्री साहिब राम गोदारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।










Leave a Reply