टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में से एक शिखर धवन अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर हैं लेकिन अब ये खिलाड़ी जल्द एक नए अवतार में नजर आने वाला है. जल्द ही शिखर धवन का एक शो रिलीज होने वाला है जिसमें वो कॉमेडी के साथ-साथ कई हस्तियों से बातचीत करते नजर आएंगे. धवन के शो का 50 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, ऋषभ पंत, हरभजन सिंह जैसे स्टार नजर आ रहे हैं. धवन के इस शो का नाम धवन करेंगे है और इसका आगाज 20 मई से जियो सिनेमा ऐप पर होगा.
शिखर धवन के नए शो के ऐलान के साथ ही अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये खिलाड़ी जल्द क्रिकेट को अलविदा कह सकता है. शिखर धवन की उम्र 38 हो चुकी है और ये खिलाड़ी वनडे टीम से 2 सालों से बाहर है और टी20 इंटरनेशनल उन्होंने 3 साल पहले खेला था. अब आईपीएल में भी उनका करियर खत्म होता नजर आ रहा है. इस सीजन धवन पंजाब किंग्स के कप्तान थे लेकिन चोट के चलते वो 5 ही मैच खेल पाए हैं. उनकी जगह सैम करन ने पंजाब की कप्तानी की. इस बीच धवन का कॉमेडी टॉक शो आने वाला है तो ये सब इसी ओर इशारा कर रहा है कि इस खिलाड़ी के क्रिकेट करियर का अंत अब नजदीक ही है.










Leave a Reply