सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला-2024 का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति को दिया निमंत्रण 2 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगा सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला-2024

चण्डीगढ़, 10 जनवरी- सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला, फरीदाबाद का इस बार उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुँचकर राष्ट्रपति को सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला-2024 का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह मेला दो फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बताया कि सूरजकुण्ड मेले का उद्घाटन करने के उनके निमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वे 2 फरवरी को इस मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से प्रदेश सरकार के प्रयासों को और अधिक हौसला मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *