कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता शादी लाल बत्तरा ने कहा कि लिखकर ले लो इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जनसमर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और एक बार फिर से प्रदेश में विकास की बहार आएगी। वे बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रत्येक वर्ग दुखी हो चुका है और मुक्ति चाहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा ईडी का सहारा ले रही है।










Leave a Reply