भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भले ही वे त्रिपुरा से है, परंतु उनकी आत्मा हरियाणा वासियों के साथ जुड़ी हुई है।भारतीय जनता पार्टी हर समय लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करती हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक दिन भारत मेें शामिल होगा। यह भारत का अभिन्न हिस्सा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये की है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 10 वर्ष के शासनकाल के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं बढाई और अब वे इस राशि को बढाकर 6 हजार रुपये करने की बात करके लोगों को गुमराह कर रहे है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश की जनता का निरंतर समर्थन व स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फरमाणा गांव की मांगों को सरकार द्वारा यथा संभव पूर्ण किया जाएगा तथा इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।










Leave a Reply