कार्यकाल पूरा,मीडिया से रुबरु हुए मेयर मनमोहन

रोहतक (निस): मेयर मनमोहन गोयल ने पांच साल पूरे होने पर उन्होंने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा और कहा कि उनके कार्यकाल में बजट की कमी तो रही लेकिन जितना भी विकास हुआ है, वह उससे संतुष्ट हैं। इस दौरान मेयर ने पांच सालों के दौरान करवाए गए सौ काम भी गिनवाए और कहा कि अगर पार्टी आगे चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह चुनाव जरुर लड़ेंगे। सोमवार को नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मेयर मनमोहन गोयल कहा कि पांच साल तक उन्होंने शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि सरकार की तरफ से बजट कम मिला। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा जो प्रति व्यक्ति के हिसाब से बजट दिया जाता था, उससे अधिक विकास कार्य नहीं हो पाए। कोरोना काल के दौरान विकास कार्यो पर असर जरुर पड़ा, लेकिन विकास रुकने नहीं दिया। इस दौरान बजट जरुर कम रहा। विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर मेयर ने कहा कि पार्टी मौका देगी तो वे चुनावी मैदान में उतर जाएंगे, लेकिन चुनाव को लेकर पार्टी ही फैसला करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *