मनोहर’ सरकार का किसान हितैषी फैसला, अन्नदाता अब दिन में खेतों में दे सकेंगे पानी – यमुनानगर सर्कल में 31 जनवरी तक प्रातः 10 से लेकर सायं 6 बजे तक मिलेगी बिजली

person holding black iPad
चंडीगढ़, 10 जनवरी-हरियाणा के स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री कंवर पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण किसानों द्वारा अपने खेतों में पानी देने में आ रही परेशानी को दूर करने की दिशा में किसान हितैषी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि यमुनानगर सर्कल में प्रातः:10 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक बिजली मिलेगी। इस निर्णय से किसानों की कठिनाई कम होगी और वे दिन के समय में अपने खेतों को सिंचित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि  बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सरकार के इस निर्णय से किसानों को लाभ मिलेगा। बिजली आपूर्ति का यह शेड्यूल आगामी 31 जनवरी तक जारी रहेगा। सरकार की ओर से 31 जनवरी के बाद इसकी पुनः: समीक्षा की जाएगी और यदि आवश्यकता हुई तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *