भारत 2047 में प्राप्त करेगा ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र का गौरव- विधायक मोहनलाल बड़ौली

विधायक ने जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यक्रमों में उमड़ रहे लोग

कार्यक्रमों के दौरान दिलाया जा रहा ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ भारत का संकल्प

चंडीगढ़, 11 जनवरी- विधायक श्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने यानी वर्ष 2047 में भारत ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र होने का गौरव प्राप्त करेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने का विजन दिया है।

उन्होंने यह बात विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोनीपत के गांव मछरौला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम  के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगले 24 साल यानी वर्ष 2047 तक भारत की तरक्की का रास्ता कैसे तय होगा, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी योजना का खाका सामने रख दिया है।

विधायक ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ देश के रूप में दुनिया के सामने लाने के लिए भारत का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जा चुका है और देशभर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी हैं। युवा पीढ़ी इस समय अपनी ऊर्जा के माध्यम से देश को आगे ले जाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के समय जिस तरह युवा जोश ने देश को आगे बढ़ाया, ठीक उसी तरह अब युवाओं का लक्ष्य और संकल्प एक ही होना चाहिए कि भारत ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ देश कैसे बनेगा। हम सभी मिलकर ऐसा क्या करें कि भारत ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्टï्र बनने के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत को 2047 तक ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आउट ऑफ द बॉक्स यानी अपने दायरे से बाहर जाकर सोचना होगा। उन्होंने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान विभिन्न स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *