करनाल (म्हारा हरियाणा डेस्क): हरियाणा के करनाल स्थित अनाज मंडी में 2 युवकों की चोरी का इल्जाम लगाकर लाठी और डंडों के साथ बेरहमी से पिटाई की गई। इसमें 1 युवकी की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया। अनाज मंडी के 4 से 5 चौकीदारों ने दोनों युवकों पर पहले चोरी का इल्जाम लगाया और उसके बाद लाठी– डंडों से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। एक युवक तो अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे भाग गया जबकि एक चौकीदारों के पास फंस गया और मारा गया।
मृतक की पहचान सूरजनगर निवासी 20 वर्षीय कर्ण के रूप में हुई है। कर्ण अपने चाचा चंद्रपाल के साथ मंडी में रहता था। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चंद्रपाल ने बताया कि कर्ण रात के समय अपने दोस्त कटाबाग निवासी पवन के साथ बाहर घूमने गया था। कर्ण ने कहा था कि वह अभी वापस आ जाएगा। यहीं पास के ही जा रहा है। जिसके बाद हम निश्चिंत हो कर सो गए थे। सुबह जब उठे तो पवन ने चंद्रपाल को बताया कि कर्ण की हत्या हो गई है। चंद्रपाल अपने भतीजे के दोस्त पवन को लेकर शवगृह पहुंचा। पवन ने बीती रात हुई घटना की सारी जानकारी पुलिस को दी है।
Leave a Reply