‘समय पर किसानों के खातों में नहीं आयी राशि तो फूंकेंगे संघर्ष का बिगुल’

गांव कुंगड़ स्थित एसबीआई के पूर्व मैनेजर द्वारा किसानों से धोखाधड़ी कर उनके खातों से निकाली गई राशि वापस दिए जाने की मांग को लेकर अन्नदाताओं ने गांव कुंगड़ में धरना दिया। इस दौरान धरने पर बैठे किसान स्पष्ट चेतावनी दे रहे हैं कि यदि प्रशासन ने अपने वादे अनुसार तय समय अनुसार उन्हें उनकी रकम वापस नहीं दी तो इस बार किसान अपना संघर्ष तेज करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी बैंक प्रशासन की होगी।

धरने की अध्यक्षता सुरेश गोयत ने की तथा संचालन ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा के बवानीखेड़ा ब्लॉक प्रधान चांदीराम कुंगड़ ने किया। ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा के बवानीखेड़ा ब्लॉक प्रधान चांदीराम कुंगड़ ने कहा कि गांव कुंगड़ की एसबीआई शाखा के पूर्व मैनेजर ने इतनी सुरक्षा व नियमों को ताक पर रखकर सैकड़ों किसानों से करोड़ों रुपये का घोटाला बैंक प्रशासन की सुरक्षा एवं सरकार की जीरो टोलरेंस नीति की पोल खोलने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *