कैथल से आए फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि उसके बेटे की हत्या कुछ माह पूर्व हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया, मगर अब तक न तो आरोपियों को पकड़ा गया और न ही सही तरीके से पुलिस ने जांच की। गृह मंत्री ने एसपी कैथल को मामले की जांच के लिए अलग से एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी तरह, कैथल से आई महिला ने पति के आत्महत्या मामले की जांच की गुहार लगाई जिस पर गृह मंत्री ने एसपी कैथल को पुनः जांच के निर्देश दिए। अम्बाला के नारायणगढ़ से आई बुजुर्ग महिला ने बेटे द्वारा उसे घर से निकालकर घर पर ताला लगाने की शिकायत दी जिस पर मंत्री विज ने एसडीएम नारायणगढ़ को कार्रवाई के निर्देश दिए। गन्नौर से आए फरियादी ने उसके बेटे की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की पुनः जांच के निर्देश दिए।
इसी तरह, गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष कई अन्य मामले आए जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।










Leave a Reply