हरियाणा पानी की कमी को दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश से मदद लेगा। इंटर स्टेट वाटर इश्यू को लेकर दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में हरियाणा की ओर से किसाऊ डैम के निर्माण को लेकर मांग रखी जाएगी। इससे पहले 2023 में अगस्त महीने के दौरान दोनों राज्यों के सीएम मनोहर लाल और सुखविंदर सुक्खू चंडीगढ़ में मीटिंग कर चुके हैं। यह मीटिंग हरियाणा निवास में दोपहर तीन बजे होगी।
हिमाचल से पानी की कमी दूर करेगा हरियाणा:इंटर स्टेट वाटर इश्यू पर मीटिंग; किसाऊ डैम निर्माण के साथ वाटर सेसे पर होगी चर्चा










Leave a Reply