चंडीगढ़, 29 अक्टूबर – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने राज्य सरकार की किसानों के हित में उठाए गए क़दमों के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसानों से उनकी धान का एक -एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला पर मीडिया में “गुमराह करने वाले बयान” देने का आरोप लगाते हुए कहा कि धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, और किसान सरकार की खरीद प्रणाली से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
श्री श्याम सिंह राणा ने आज यहां जारी बयान में बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 47.05 लाख मीट्रिक टन धान एमएसपी पर खरीदा है और करोड़ों रुपये की भुगतान राशि बिना किसी देरी के किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।











Leave a Reply