दिल्ली में बनी हरियाणा के चुनावों की रणनीति, तड़के 3 बजे तक चली मीटिंग

हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सीटवार चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। सभी नब्बे हलकों में प्रत्याशियों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे अंतिम चरण में है। पार्टी के मौजूदा विधायकों के अलावा 2019 में चुनाव लड़ चुके नेताओं का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार हो रहा है। भाजपा अब प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को हर मुद्दे पर जवाब देगी। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस के खिलाफ ‘जंग’ लड़ी जाएगी।

चुनावी रणनीत को लेकर मंगलवार की देर रात नई दिल्ली में पार्टी की दो हाई लेवल मीटिंग हुईं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरियाणा के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की नई दिल्ली स्थित कोठी पर हुई इस बैठक में त्रिपुरा के पूर्व सीएम व चुनाव के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देव, सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय बिजली मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया व सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर मुख्य रूप से मौजूद रहे। पहले यह बैठक गुरुग्राम में होनी थी लेकिर फिर दिल्ली में ही सभी नेताओं को बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *