हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में, जनता तीसरी बार खिलाएगी कमल : पंडित मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर। हरियाणा विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में है। भाजपा अपनी चुनावी रणनीति के तहत हर विधानसभा में कमल खिलाने की प्लॉनिग के तहत लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने के लिए अंतिम दो दिनों में प्रचार को तेजी देने के निमित बुधवार को रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता व सुरेंद्र पूनिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों की रैलियों से माहौल भाजपा के पक्ष में बना हुआ है। हरियाणा की जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। हरियाणा के लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से खुश हैं और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 3 अक्टूबर को छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। कार्यकर्ता 4 अक्टूबर को घर-घर जाएंगे और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लगातार पार्टी को जिताने और प्रदेश में कमल खिलाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब चुनाव में दो दिन बचे हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता रात दिन लोगों से मिलें और भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं। लोगों को यह भी बताएं कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश की तरक्की और खुशहाली है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस झूठ और अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस की झूठ और अफवाह से सतर्क करें और बताएं कि कांग्रेस जो बोलती है वह करती नहीं है, जबकि भाजपा जो बोलती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें और लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *