हरियाणा संभावनाओं, क्षमताओं और समृद्धि की भूमि : मनोहर वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल-2024 सीएम ने उद्यमियों को किया निवेश के लिए आमंत्रित

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को संभावनाओं, क्षमताओं और समृद्धि की भूमि बताते हुए उद्यमियों को राज्य में निवेश पर विचार करने का निमंत्रण दिया। वे बृहस्पतिवार को गुजरात के गांधीनगर में चल रहे 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 के दौरान इंडो-अफ्रीकन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सेमिनार में बोल रहे थे। हरियाणा के लोगों की ओर से दुनियाभर के उद्यमियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अपनी रणनीतिक नीतियों और राष्ट्रीय राजधानी से निकटता के कारण वैश्विक निवेश को आकर्षित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *