राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

चंडीगढ़, 27 दिसंबर – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, कुशल अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन देश के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

 

राज्यपाल ने कहा कि देश के विकास में उनके योगदान व लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में देश को वित्तीय संकट से उबारने के लिए उदारीकरण की नीति लागू की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई संरचनात्मक सुधार किए जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिली।

 

दत्तात्रेय ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *