हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। 15 जनवरी से हरियाणा में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता जनता से सीधे संवाद करेंगे। वहीं महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दे जनता के सामने पार्टी नेता उठाएंगे। हरियाणा में 15 जनवरी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों और भाजपा-जजपा सरकार की नाकामियों का जन जन तक प्रचार किया जाएगा। जींद से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नारनौल से चौधरी उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच-पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए वार रूम स्थापित किए जाएंगे।
Leave a Reply