जींद में किसानों-पुलिस में टकराव:दातासिंह वाला बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े; रोड से कीलें उखाड़ने पर कार्रवाई

हरियाणा, 13 फरवरी (म्हारा हरियाणा डेस्क):

हरियाणा के जींद में पंजाब बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण है। दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई कीलें उखाड़ दी। पुलिस ने इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े और किसानों पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया। बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं। साथ ही पंजाब की तरफ से भी किसानों का काफिला आ रहा है। दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस व किसानों के बीच टकराव की ​स्थिति पैदा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *