सोनीपत 20 जुलाई
Congress MLA Surendra Panwar arrested: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को दिल्ली से ईडी टीम ने हिरासत में लिया है। सुरेंद्र पंवार के घर 4 जून को ईडी ने छापा डालकर जांच की थी। तब टीम कई कागजात ले गई थी।
सूत्रों का कहना है कि अब अदालत के बाहर से ही ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में सोनीपत भी लेकर आई और बताया जा रहा है कि उसके बाद अंबाला ले जाया गया। कांग्रेस नेता इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 जनवरी को खनन के किसी मामले में यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ जांच की थी और उनके ठिकानों पर रिकार्ड खंगाला था।










Leave a Reply