चंडीगढ़, 8 जून : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में ओएसडी के रूप में हुई सबसे अहम नियुक्ति का पद एक बार फिर से रिक्त हो गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव से लिया गया इस्तीफा अब स्वीकार कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार अब यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अभिमन्यु निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम करते रहे हैं। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद इन्हें पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ओएसडी लगाया गया था। हालांकि इनका इस्तीफा क्यों लिया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।
बता दें कि नायब सिंह की टीम में अधिकतर वही अधिकारी शामिल किए गए थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय का कामकाज संभाल रहे थे। इनमें अभिमन्यु की ओएसपी के पद पर नियुक्ति सबसे अहम मानी जा रही थी।
Leave a Reply