पिहोवा विधानसभा के मुर्तजापुर और अरुणाया में मतदान के दौरान झड़प हुई

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच हिंसक विवाद सामने आया। पिहोवा के गांव मुर्तजापुर स्थित बूथ नंबर 152 पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मतदान अधिकारियों को मतदान रोकना पड़ा और मामला शांत करने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा। उप पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष और उप मंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुनः मतदान शुरू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *