मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप’ की शिकायतों पर लिया संज्ञान, 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश*

चण्डीगढ़, 13 नवम्बर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप’ की कुछ शिकायतों को बिना पूर्ण निवारण के बंद करने और शिकायतों का ठीक से निपटान न करने को लेकर विभिन्न विभागों के सम्बंधित 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इनमें पीडब्ल्यूडी के 2, एचएसएएमबी के 6, एसएसआईआईडीसी के 2, जिला परिषद का 1, यूएलबी के 5 और एसएसवीपी के 3 कार्यकारी अभियंता शामिल है। इसके अलावा, यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार तैय समय सीमा में शिकायतों का निवारण नहीं कर रहे हैं, संबंधित विभाग उनके खिलाफ भी कार्यवाही करे।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां ‘म्हारी सड़क ऐप‘ पर आई शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी कार्य दिया जाता है या लोगों की कोई शिकायत आती है तो उसका समाधान धरातल पर शत प्रतिशत दिखना चाहिए।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी आम जनता द्वारा ऐप पर भेजी गई सड़कों की शिकायतों के पूर्ण समाधान के बाद ही शिकायत को बंद करे, यदि किसी शिकायत को संबंधित अधिकारी ने बिना समाधान के बंद किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। साथ ही, प्रदेश की सड़कों पर सफेद पट्टी व साइन बोर्ड लगवाने भी सुनिश्चित किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *