मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 21 दिसंबर – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का शनिवार को जिला सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी तेजा खेड़ा फार्म पहुंचकर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अंतिम दर्शन के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महिपाल ढांडा, डॉ अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली और सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा सहित कई बड़े नेताओं और लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रातः 8 बजे से पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *