मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

चंडीगढ़, 19 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दी।

अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए श्री नायब सिंह ने कहा कि श्री विजय रूपाणी जी का एक लम्बा राजनीतिक सफर रहा है। उनका जीवन सादगी से भरा था और वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे। हम लगातार संपर्क में थे, हम एक दूसरे से मिलते रहे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि गुजरात और पूरे देश के लोगों को गहरा सदमा लगा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर ही मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को सांत्वना देने तथा दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *