विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों राहुल, रतन सिंह, नफे सिंह, अनू व भतेरी को कार्ड वितरीत किए। साथ ही उन्होंने पैंशन के लाभार्थियों को बीरमती, महाबीर, सुशीला देवी, सुरेश कुमार को भी पैंशन कार्ड प्रदान किये। इनमें ऐसे लाभार्थी शामिल रहे जिन्हें घर बैठे-बिठाये योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने सीधा संवाद करते हुए उनकी बातचीत लोगों से करवाई कि उन्हें किस प्रकार से योजनाओं का फायदा मिला।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि यह कोई स्वाभाविक प्रक्रिया नहीं है, अपितु यह व्यवस्था प्रधानमंत्री ने बनाई है, जिससे लोगों को अपने काम के लिए सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसेवा और राष्ट्र के विकास को ही सर्वोपरि रखा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि अपनी माता के देहांत पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र के विकास को समर्पित किया। हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। बिप्लब देब ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सबको मोदी के मार्ग पर चलने का प्रयास करते हुए राष्ट्र को विकसित बनाने में पूर्ण योगदान देना चाहिए।










Leave a Reply