नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र 6 नवम्बर  से होंगे लाईव

चंडीगढ़ , 5 नवम्बर (म्हारा हरियाणा डेस्क)

– हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति योजना (NMMSS) परीक्षा नवम्बर-2024 का आयोजन 17 नवम्बर, 2024 (रविवार) को किया जा रहा है। इस परीक्षा में 48543 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। परीक्षा के प्रवेश-पत्र 06 नवम्बर, 2024 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in  एवं SCERT Gurugram, Haryana की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा से सम्बन्धित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) 6 नवम्बर से लाईव किए जा रहे हैं। पात्र परीक्षार्थी अपना आधार नम्बर व जन्म तिथि भरकर अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र (Admit Card) पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढक़र व समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे बताया कि ऐसे नेत्रहीन/अशक्त परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने मे असमर्थ हैं तथा उनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है तथा वह लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेज/प्रलेख जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो (एक सत्यापित), फोटोयुक्त पहचान-पत्र/आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थाई व अस्थायी पता सहित विद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि से सत्यापित करवाने उपरांत परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से दो दिन पूर्व पहुंचकर केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *