पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेशभर से गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर जुटे फरियादियों के प्रश्न पर श्री विज ने कहा कि लोगों की शिकायतों पर उनका समाधान भी होता है, मगर कई बार वह संतुष्ट नहीं होते तो ऐसे में उनकी संतुष्टि करने का प्रयास किया जाता है तथा जनता की शिकायतों पर जो अधिकारी काम नहीं करते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
जग्गन्नाथ पुरी मठ के शंकराचार्य के बयान कि यूपी में तीन पाकिस्तान बनाने की नींव डाली जा रही है पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा हमें ऐसा नहीं लगता, हमे लगता है कि हिंदुस्तान को जितना मजबूत मोदी और योगी कर रहे हैं उतना शायद आज तक किसी अन्य ने नहीं किया होगा।










Leave a Reply