नागरिकों के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी – ओम प्रकाश यादव

संकल्प यात्रा जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बनी

चण्डीगढ़, 18 जनवरी- प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आजादी के बाद जो सपना संजोया गया था उसी के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार विकसित भारत जन संकल्प यात्रा को प्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बनाया गया है।

श्री ओम प्रकाश यादव आज नारनौल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सतनाली खंड के गांव जड़वा व सोहड़ी, अटेली खंड के मोहमदपुर व भौड़ी, निजामपुर खंड के तलोट व छिलरो, सिहमा खंड के गांव सागरपुर व दुलोठ जाट तथा नगर परिषद नारनौल पहुंचने पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *