प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है योजनाओं का फायदा- विधायक सुधा

चण्डीगढ़, 18 जनवरी- विधायक श्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन, सशक्त नेतृत्व और सुशासन की बदौलत विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से योजनाओं का लाभ आज देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का जीवन संवर रहा है।

विधायक श्री सुभाष सुधा वीरवार को कुरूक्षेत्र के अर्बन क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर इंद्रा कॉलोनी में दक्ष प्रजापति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने यात्रा के मकसद को स्पष्ट करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद यह है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन हुए नागरिकों से आह्वान किया कि विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्र‘ में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं। आमजन इन कार्यक्रमों अधिकाधिक संख्या में आएं और अपनी पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जागरूकता कैंप में आने वाले हर व्यक्ति का पूर्ण सहयोग करें।

उन्होंने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजनाप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाजल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लाभार्थियों व आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशरकलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *