सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतू बड़े स्तर पर किया जाएगा कार्य- संजीव कौशल संजय’ नामक लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफार्म किया लांच

संजय’ नामक लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफार्म किया लांच

उपायुक्त हर माह सड़क सुरक्षा संगठनों के साथ करेंगें मासिक बैठकें

चंडीगढ़, 18 जनवरी-हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिलें में उपायुक्त हर माह सड़क सुरक्षा संगठनों के साथ मासिक बैठकें आयोजित करेंगें। इसके अलावा लोगों को जागरूक एवं सचेत करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

मुख्य सचिव आज यहां भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र द्वारा विकसित ‘संजय’ के नामक लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफार्म लांच कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाभारत के धृतराष्ट्र के संजय के वृतांत की तरह लोग अपने दिमाग में इस एप को सदैव याद रखेंगे ओर इससे सड़क दुर्घटनाओं में अवश्य ही कमी आएगी। इसके अलावा डाटा एकत्र करने में भी ‘संजय’ एप की मदद ली जाएगी।

मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि ‘संजय’ हितधारकों के लिए दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट और उभरते ब्लैक स्पॉट का पता लगाने का एक सिंगल प्लेटफार्म होगा। इससे यह निर्धारित किया जा सकेगा कि कहां व किस प्रकार के हस्तक्षेप की आवश्यकताओं से दुर्घटनाओं में कमी लाकर जान व माल के होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म में हीटमैप टैंªड पैर्टन के रूप में विजुअलाइजर के साथ किलोमीटर विश्लेषण, कॉरिडोर विश्लेषण, कलस्टर विश्लेषण, बिन्दु त्रिज्या विश्लेषण करने के उपकरण भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *