केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिये की योजनाएं क्रियान्वित- केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ऐलनाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में की शिरकत

चण्डीगढ़, 18 जनवरी – केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं क्रियान्वित की है। आज देश विकसित, खुशहाल व ताकतवर बन रहा है। देश में गुलामी की मानसिकता को खत्म किया जा रहा है। सामूहिक योगदान से 2047 तक हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करेंगे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री वीरवार को ऐलनाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *