चण्डीगढ़, 18 जनवरी- विधायक श्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन, सशक्त नेतृत्व और सुशासन की बदौलत विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से योजनाओं का लाभ आज देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का जीवन संवर रहा है।
उन्होंने कहा कि कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक लाभ पहुंचाना सरकार अपना दायित्व समझती है। आवासहीनों को घर, देश के नागरिकों को मुफ्त में इलाज, महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन, छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि के जरिये ऊपर उठाने का काम, किसानों को सम्मान निधि सहित फसल बीमा योजना का लाभ दिया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ देश के करोड़ों लोगों का जुड़ना अपने आप में अभूतपूर्व है।
उन्होंने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लाभार्थियों व आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।










Leave a Reply