हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड अपनी पुरानी या अनुपयोगी संपत्तियों का करेगा मुद्रीकरण मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ली बोर्ड

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, बोर्ड द्वारा ऐसी संपत्तियों की सूची पोर्टल पर की जाए अपलोड

चंडीगढ़, 16 जनवरी – हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की पुरानी या ऐसी संपत्तियां, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं लाई जा रही हैं, उनके मुद्रीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कदम से एक ओर बोर्ड की आय में वृद्धि होगी तो वहीं प्राप्त राजस्व से मंडियों के आधारभूत ढांचा को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां वर्तमान में अनुपयोगी तथा खाली पड़े प्लॉट की निलामी के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि बोर्ड के पास 35 स्थानों पर अनुपयोगी प्लॉट या संपत्तियां जैसे पुराने कार्यालय भवन व स्टाफ क्वार्टर हैं, जिन्हें जिन्हें निलाम किया जाना है।

श्री मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कई शहरों में अब मंडियां शहरों से बाहर शिफ्ट हो चुकी हैं, इस कारण बोर्ड की पुरानी व ऐसी अन्य संपत्तियों का एक पोर्टल बना कर उनकी जानकारी अपलोड की जाए। इसके बाद उनकी नीलामी की जाएगी। इससे इन संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा और बोर्ड को भी अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी हेतु आरक्षित मूल्य वाजिब रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग नीलामी में भाग ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *