चंडीगढ़, 17 जनवरी – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में प्रदेशभर से आए लोगों की फरियादे अपने आवास पर सुनी तथा संबंधित जिलों के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
करनाल से मां-बेटा श्री अनिल विज के दरबार में पहुंचे और बताया कि उसके नाना की प्रॉपर्टी है। उस प्रॉपर्टी पर कुछ बदमाश प्रवृति के लोगों ने कब्जा कर लिया है। यही नहीं, उल्टा उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। इस मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी, करनाल को एसआईटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।इसी प्रकार, एक अन्य मामले में आदमपुर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसके ऊपर छेड़छाड़ व मारपीट का गलत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है जबकि पड़ोसियों का आपसी झगड़ा है। इस मामले को लेकर गृहमंत्री ने हिसार के पुलिस अधीक्षक को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।










Leave a Reply