चंडीगढ़, 17 जनवरी- यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 13-14 हमीदा में व वार्ड-17 सरकारी स्कूल ग्राउंड कैंप यमुनानगर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ का बतौर मुख्य अतिथि स्वागत करने के उपरांत उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया। विधायक अरोड़ा ने कहा कि मोदी की ‘गारंटी’ वैन देशभर में घूम-घूम कर गरीबों व वंचितों को सरकार की योजनाओं से लाभांवित कर रही है। सरकार का लक्ष्य देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में जहां गरीबों का कल्याण हुआ है, वहीं देश का मान-सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सेवा भाव से काम कर रही है। सरकार लागू की गई सभी योजनाओं को गरीबों व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अपना कर्तव्य समझती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘अंत्योदय’ और गरीब कल्याण योजना का एक-एक व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। किसानों, बेरोजगारों को समाज की मुख्यधारा में लाकर विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए ‘अंत्योदय’ व ‘गरीब’ कल्याण योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ लोगों की उम्मीदों, भरोसे और विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतर रही है।
इस दौरान विधायक अरोड़ा ने मौके पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व नागरिकों को सम्मानित किया। मौके पर ही ऑनलाइन बनाए गए पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजना के तहत लाभ पात्रों को रजिस्ट्रियां दी गई। इसके अलावा नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनीधि व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने एलईडी वैन के जरिए हरियाणा व राज्य सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्मों को देखा। फिल्मों के जरिए लोगों को सरकार की तमाम उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी के अनुभवों को भी साझा किया।










Leave a Reply