मनो और नमो की सरकार देश व प्रदेश को विकास के पथ पर बढ़ा रही है- विधायक हरविंद्र कल्याण अंत्योदय का सपना हो रहा है साकार – हरविंद्र कल्याण ग्रामीणों ने किया विकसित भारत यात्रा वैन का जोरदार स्वागत

चंडीगढ़, 17 जनवरी- करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण ने गांव कोंहड व शरफाबाद माजरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद में कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचित लाभार्थियों को चिन्हित कर गांव-गांव व शहर-शहर जाकर केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की केंद्र और हरियाणा में श्री मनोहर लाल की सरकार देश व प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रही है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मैरिट के आधार पर नौकरी देने की पहल कर युवाओं का मान-सम्मान किया है। हमारी विधानसभा में 19 हजार नए बीपीएल राशन कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में देश में हुए परिवर्तन को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। सभी समस्याओं का आज मौके पर ही सरकार हल कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। हर वर्ग के लिए देश में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू हुई हैं। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित मोदी की गारंटी वैन हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली की वाहक है।
विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और विकसित भारत संकल्प यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ऑनलाइन पेंशन, आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *