सीएम की दरियादिली: रेलवे स्टेशन पर जरुरतमंदों को अपनी सिक्योरिटी की गाड़ी से पहुंचाया रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे थे मुख्यमंत्री, रैन बसेरा में शिफ्ट किए गए लोगों के खाने के लिए अपने कोष से दिए अढ़ाई लाख रुपये

चण्‍डीगढ़, 13 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शनिवार रात्रि अचानक से करनाल रेलवे स्टेशन के बाहर का दौरा किया। यहां ठंड में बैठे बेसहारा लोगों को देख उन्होंने तत्काल इन्हें रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश दिया और इसके लिए अपनी खुद की सिक्योरिटी में लगी गाड़ी के माध्यम से रैन बसेरा तक पहुंचाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री वहीं मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ लोग खुले में रात बिताते हैं। ऐसे में मैंने स्वयं यहां आकर इसका जायजा लिया। यहां काफी संख्या में लोग बाहर बैठे थे। ऐसे में इन्हें तत्काल रैन बसेरा पहुंचाया गया। वहीं जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि इन लोगों के रहने और खाने पीने की व्यवस्था रैन बसेरा में की जाए। उन्होंने कहा कि आज लोहड़ी का त्योहार है ऐसे में इन्हें मुंगफली व अन्य खाद्य सामग्री देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों की खाने की व्यवस्था करने के लिए अढ़ाई लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। दिन में ये लोग अपने-अपने काम पर जाएंगे और रात्रि के समय रैन बसेरा में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता के नाते जरुरतमंद लोगों की मदद करना हमारा फर्ज बनता है, इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आना चाहिए।

इस दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इन लोगों को राम नगर के रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया। इस कार्य में मुख्यमंत्री सिक्योरिटी की गाड़ी लगी रही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणामुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठलामेयर रेनू बाला गुप्तासीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गीडीसी अनीश यादवएसपी शशांक कुमार सावननिगम कमिश्नर अभिषेक मीणाएडीसी डॉ. वैशाली शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *