मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे आम आदमी क्लीनिक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये मासिक सम्मान राशि और मुफ्त बस यात्रा को बंद करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें उनकी सरकार द्वारा लागू की जा रही लोक-पक्षीय पहलकदमियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। होशियारपुर के चब्बेवाल के अधीन पड़ने वाले गांव हरखोवाल में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित करने के बाद एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में अब 1,244 क्लीनिक हैं, जहां अब तक 6.48 करोड़ से अधिक ओ.पी.डी. दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 54.20 लाख परिवारों के शामिल होने और लगभग 8 लाख लाभार्थियों के इलाज का जिक्र करते हुए उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य देखभाल, बच्चों की शिक्षा और नौजवानों के लिए रोजगार उनकी सरकार की प्राथमिकता है, न कि नारेबाजी की राजनीति। पंजाब को लूटने के लिए पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब तक उनके पास लोगों का प्यार और विश्वास है, तब तक उनकी सरकार को बदनाम करने का कोई भी प्रयास उनके हौसले को तोड़ नहीं सकता।
इस मौके की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: “आज हमने पंजाब के लोगों को 154 नए आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए हैं। ये क्लीनिक चब्बेवाल के गांव हरखोवाल में जनसभा के दौरान समर्पित किए। इसके साथ पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है। अब तक इन क्लीनिकों में 6.5 करोड़ ओ.पी.डी दर्ज की गई और मुफ्त दवाइयों और टेस्टों का लाभ उठाया। हमारी सरकार का काम लोगों से जीत-हार के नारे लगवाना नहीं, बल्कि लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को सुनिश्चित करना है। पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने पंजाब को सिर्फ लूटा ही है। वे हमें बदनाम करने के लिए कितनी भी साजिशें रच लें, लेकिन जब तक मेरे साथ लोगों का प्यार और विश्वास है, मुझे उनसे डरने की जरूरत नहीं। इंकलाब जिंदाबाद।”
गांव हरखोवाल में 154 नए बने आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जहां पिछली सरकारें अपने आलीशान महलों तक सीमित रहीं और मुख्य तौर पर अपने परिवारों और निजी हितों के लिए काम किया, वहीं हमारी सरकार समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सिंचाई और समाज कल्याण में ठोस कदम उठाकर अपने वादे पूरे कर रही है ताकि विकास का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब के लोगों द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले ने हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डाली है और हम अपने कामों के जरिए अपने वादे पूरे कर रहे हैं। पिछली सरकारों और हमारी सरकार में फर्क साफ है। पहले सत्ता को परिवारों और कुछ खास व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का जरिया माना जाता था, लेकिन आज शासन आम लोगों, उनकी आशाओं-उम्मीदों और उनकी भलाई के इर्द-गिर्द घूमता है। पंजाब में विकास की हवा चल रही है और विरोधी पक्ष की कोई भी साजिश इस बदलाव को नहीं रोक सकती।”
विरोधी पक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों ने दशकों तक पंजाब पर राज किया, वे अब अंदरूनी फूट, भरोसेमंद लीडरशिप की कमी और राज्य के लिए सकारात्मक एजेंडा पेश करने में असमर्थ हैं।
शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली दल कभी दावा करता था कि वह 25 साल पंजाब पर राज करेगा, लेकिन आज वह अपनी राजनीतिक हस्ती बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। जिन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बड़े-बड़े दावे किए थे, वे मजबूत और एकजुट धारा बनाने में असफल रहे हैं।”
कांग्रेस की अंदरूनी फूट की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेसी नेता पंजाब के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी एकजुट होकर सामने आने के योग्य नहीं हैं। जिन्होंने सालों तक पंजाब पर राज किया और लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकाम रहे, वे अब हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। वे हमारे खिलाफ हाथ मिला रहे हैं क्योंकि उनके पास पंजाब के लिए कोई भरोसेमंद एजेंडा नहीं है, लेकिन राज्य के लोग हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और निजी हितों की राजनीति को नकार दिया है और अब वे जवाबदेह शासन और फैसलाकुन नतीजों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछली अकाली सरकारें पंजाब के नौजवानों को नशे की लत से बचाने में नाकाम रहीं, जबकि बेअदबी की घटनाओं ने लोगों में पार्टी की भरोसेमंदता को भारी ठेस पहुंचाई। विरोधी पक्ष को यह समझना चाहिए कि लोगों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और निजी स्वार्थ की राजनीति को खारिज कर दिया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे गुमराह करने की कोशिशों से सचेत रहें। लोगों का विश्वास और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है।”
विकास के प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब की तरक्की हमारा मिशन है, इसके लोगों की भलाई हमारी जिम्मेदारी है और उनका विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम आलोचना के बावजूद विकास में तेजी लाने, जनसेवाओं में सुधार करने और अपने वादों को पूरा करना जारी रखेंगे। लोगों के आशीर्वाद और समर्थन के साथ हम पंजाब के लिए अथक मेहनत करते रहेंगे और नए उत्साह के साथ दोबारा उनकी सेवा में हाजिर होंगे।”
राज्य सरकार की स्वास्थ्य पहल की उपलब्धियों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 154 नए आम आदमी क्लीनिक समर्पित करने के साथ पंजाब भर में इन क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है, जिससे किफायती और मानकीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच काफी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, “आम आदमी क्लीनिकों ने डॉक्टरी सलाह, टेस्टिंग सुविधाओं और दवाइयों को लोगों के घरों के नजदीक लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में बदलाव लाया है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इसका विशेष लाभ मिल रहा है क्योंकि वे आर्थिक बोझ की चिंता किए बिना समय पर डॉक्टरी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य देखभाल एक बुनियादी अधिकार है, न कि सिर्फ महंगे प्राइवेट अस्पतालों का खर्च उठाने के सक्षम लोगों के लिए कोई विशेष अधिकार है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को बिना किसी वित्तीय तंगी के मानक इलाज मिले।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि लगभग 1.98 करोड़ लोग आम आदमी क्लीनिकों का दौरा कर चुके हैं, जबकि कुल ओ.पी.डी. 6.5 करोड़ को पार कर गई है। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में 127 तरह की दवाइयां और कई तरह के लैब टेस्ट बिल्कुल मुफ्त दिए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को बिना वाधू खर्च के जरूरी इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा, “6.5 करोड़ से अधिक ओ.पी.डी. पंजाब भर के लोगों के इन क्लीनिकों में भरोसे को दर्शाती है। हम सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के जरिए मुफ्त टेस्ट और दवाइयां मुहैया करवा कर आम जनस्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को भी और मजबूत कर रहे हैं।”
#BhagwantMann #PunjabGovtJobs #Employment #YouthEmpowerment #Punjab










Leave a Reply