हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकूला में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल के वाहन को हरी झंडी दिखाकर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल का स्वागत और अभिनंदन किया।
इस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दोनों दलों को दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को देखने तथा उनका गंभीरता से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वे इन विकास कार्यों से लोगों के जीवन में आए मौजूदा बदलावों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इससे पहले दोनों दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन-सेवा और राष्ट्र-सेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है और आज दुनिया के कई देश भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राज्य में जहां सड़कों का जाल बिछने से आवागमन के समय में भारी कमी आई है, वहीं नए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं और बाकी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि से भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार हुआ है।
उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर्स का दल हरियाणा में विभिन्न स्थानों का दौरा करके महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का अध्ययन करेगा। इसमें हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन, अटल लाइब्रेरी चुलकाना, सरस्वती उद्गम स्थल, हथनीकुंड, कलेसर, शहीद स्मारक अंबाला, एम्स झज्जर, बाड़सा, रोहतक एलिवेटेड ट्रैक, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक, सिख म्यूजियम, दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे, आई.एम.टी. खरखौदा और कर्ण लेक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट और स्थान शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश सचिव विकास दहिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, रंजीता मेहता और विधु रावल मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब, अंबाला छावनी में कबड्डी की शुरुआत की और युवाओं से नशों से दूर रहने की अपील की।
खेल गतिविधियों के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब ग्राम पंचायत को अपने स्वेच्छिक कोष से 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
चंडीगढ़, 29 सितंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की भूमि गीता के ज्ञान, मेहनती किसानों, सीमा पर लड़ने वाले युवाओं, एशियन, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) खेलों में पदक लाने वाले युवा खिलाड़ियों की भूमि है।
श्री विज मंगलवार को गांव पंजोखरा साहिब, अंबाला छावनी में आयोजित सातवीं कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करके उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज ने प्रतियोगिता की गतिविधियों के लिए 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने यहां आयोजकों द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि पंजोखरा साहिब प्रतियोगिता से जुड़े युवाओं को देखकर बहुत ही खुशी का अहसास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में नशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा में भी नशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा की भूमि ऐतिहासिक भूमि है। इस भूमि पर खिलाड़ियों के हाथ में बल्ला, फुटबॉल, हॉकी होनी चाहिए, न कि नशे की पुड़िया। नशा सिर्फ युवा की जिंदगी खराब नहीं करता बल्कि उसके पूरे परिवार और घर की नींव को खराब कर देता है। यह एक ऐसा जहर है जिसने कई युवाओं की जिंदगी को खराब कर दिया है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा नशा मुक्त यात्रा चलाई जा रही है। पंजाब और पाकिस्तान आदि राज्यों/देशों से नशे की जो खेप आती है, उस पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब वे गृह मंत्री थे, तो उन्होंने इसके लिए अलग से एक स्वतंत्र टीम गठित की हुई थी। इस गठित टीम द्वारा नशे पर लगाम लगाने की कार्रवाई की गई। सबसे पहले नशा कहां से आता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। नशे की गिरफ्त में जो युवा या अन्य हैं, उन्हें इसमें से बाहर निकालने के लिए काम करना है, उन्हें समझाना है। नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से ऐसे युवाओं का इलाज करवाकर उन्हें नशों से बाहर लाने का काम करना है।
मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर यह भी कहा कि जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने हरियाणा के हर जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का काम किया। नशों को रोकने के लिए हर नागरिक, हर शहर और आम जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है। हम सभी के साझा प्रयासों से अपने जिले और प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने इस अवसर पर एक मां-बेटे का उदाहरण देते हुए बताया कि एक मां बाबा के पास गई और कहा कि मेरे बेटे को मिट्टी खाने की आदत है, बाबा ने कहा कि उसे गुड़ देना शुरू कर दीजिए। उसी तरह हमें अपने युवाओं को भी नशों से दूर रहने के लिए काम करना है, सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करना है, खेलों में भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित करना है, ताकि आज का युवा नशों से दूर रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जब वे खेल मंत्री थे तो उन्होंने खिलाड़ियों के लिए अनेक कार्य किए।
श्री विज ने बताया कि अंबाला छावनी की बात करें तो उन्होंने युवाओं के लिए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल के साथ-साथ अनेक ऐसे कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि हरियाणा का युवा गलत रास्तों पर न जाकर खेल के मैदान में जाए, खेल जगत में खिलाड़ी पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इस दौरान कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजकों और ग्रामीणों ने कबड्डी खेल के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाने की मांग रखी, जिस पर मंत्री विज ने अधिकारियों से चर्चा करने और पूरा प्रयास करने का भरोसा दिया कि खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रैक मिले।
इस अवसर पर डी.एस.ओ. राम स्वरूप, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, मंडल अध्यक्ष विकास बहगल, भाजपा पदाधिकारी भरत कोछड़, रामबाबू यादव, जसमेर सिंह, अंग्रेज सिंह, अमरिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, वरिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, हरप्रीत सिंह, जसबीर जस्सी, सुदर्शन सहगल, राम बाबू यादव, आशीष अग्रवाल, रणधीर पंजोखरा साहिब के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#SevaSankalpAbhiyan #HaryanaUttarakhandExchange #NayabSinghSaini #AnilVij #NashaMuktHaryana #HaryanaDevelopment #ViksitBharat2047











Leave a Reply