हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों को दिया न्योता: कौशल, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में बढ़ाएं सहयोग
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान किया है कि वे कौशल, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाएं। हमारे साझा प्रयास इस पूरे क्षेत्र को उत्पादन, नए तौर-तरीकों और रोजगार का एक मजबूत केंद्र बना सकते हैं।
श्री सैनी बुधवार को पंजाब के पटियाला जिले के दौलतपुर में ‘जी.एस.ए. इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के नए औद्योगिक संयंत्र के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।
इस अवसर पर राधा स्वामी डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रणीत कौर, जी.एस.ए. इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक (MD) श्री जतिंदर पाल सैनी, पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीबी जयइंदर कौर और पटियाला जिला भाजपा अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जी.एस.ए. ग्रुप की औद्योगिक विकास-यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब की धरती से शुरू होकर दुनिया के बाजारों तक पहुंची जी.एस.ए. इंडस्ट्रीज की यात्रा इस बात की मिसाल है कि भारतीय उद्यमिता, तकनीक और मेहनत मिलकर रोजगार भी पैदा कर सकती है, किसानों को मजबूत भी बना सकती है और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में योगदान दे सकती है।
उन्होंने इस समारोह के संदेश **’Making India Stronger Through Manufacturing’** को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह संदेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि देश की सामर्थ्य तब बढ़ती है जब इसके कारखानों में उत्पादन बढ़ता है, इसके युवाओं का कौशल निखरता है और इसके उत्पाद दुनिया का भरोसा जीतते हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान का मूल भाव अपनी क्षमताओं को विकसित करना है। हमें अपने युवाओं की प्रतिभा को अवसर देना है, अपने उद्यमों को नई तकनीक से जोड़ना है और भारत में बने उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना है। साल 2047 के विकसित भारत का संकल्प ऐसे ही ठोस प्रयासों से साकार होगा।
मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के भाईचारे का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक सांझ, हमारी खेती, हमारे परिवार और हमारी मेहनत की परंपरा आपस में जुड़ी हुई है। यदि पंजाब का उद्यम आगे बढ़ता है तो उसकी संभावनाएं हरियाणा तक पहुंचती हैं और यदि हरियाणा का उद्योग बढ़ता है तो पंजाब के कारोबारियों और युवाओं के लिए भी अवसर पैदा होते हैं। हमारी साझा ताकत पूरे उत्तर भारत की प्रगति को गति दे सकती है।
उन्होंने विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) से जुड़े उद्योगपतियों और कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि आइए हम सब मिलकर श्रेष्ठता का संकल्प लें। यहां तैयार होने वाला हर उत्पाद अपनी गुणवत्ता के कारण विदेशों में भी पसंद किया जाए ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का भरोसा और अधिक मजबूत हो सके।
चंडीगढ़, 23 सितंबर हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (HSRDC) में श्रीमती गार्गी कक्कड़ को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।
गुरुग्राम की बैंक कॉलोनी (न्यू कॉलोनी) की रहने वाली श्रीमती गार्गी कक्कड़ ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और लोक निर्माण एवं भवन मंत्री श्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एचएसआरडीसी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मिली इस जिम्मेदारी को वह पूरी गंभीरता से निभाएंगी और निगम से जुड़े कार्यों में अपना सार्थक योगदान देंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों और पुलों का मजबूत नेटवर्क आम लोगों के सुगम आवागमन के साथ-साथ विकास की रफ्तार के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस जिम्मेदारी के जरिए उन्हें जनहित से जुड़े कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रभावी सहयोग देने का अवसर मिलेगा।
#HaryanaDevelopment #HSRDC #InfrastructureGrowth #RoadInfrastructure #HaryanaGovernment #NayabSinghSaini #GargiKakkar










Leave a Reply