मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया उन्हें नमन

चंडीगढ़, 18 नवंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल जनजातीय समाज के बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव के प्रकाश पुंज हैं।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनका जीवन, संघर्ष और बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *