चंडीगढ़, 27 सितंबर: धान की खरीद प्रक्रिया आरंभ: हरियाणा में 2024-25 के खरीफ विपणन सत्र के अंतर्गत धान की सरकारी खरीद आज से प्रारंभ हो गई है। राज्य सरकार ने केंद्र से धान की खरीद को शीघ्र आरंभ करने का अनुरोध किया था, जिसे मान लिया गया है। अब किसान अपनी फसल को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने में सक्षम होंगे। इस वर्ष हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) ने मंडी गेट पास के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। किसान अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से गेट पास प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों के पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनके लिए मंडी में गेट पास की सुविधा प्रदान की जाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ अन्य खरीद एजेंसियों ने खरीद प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे धान को सरकारी मानकों के अनुसार उचित तरीके से प्रस्तुत करें।
हरियाणा में धान की खरीद प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है










Leave a Reply